फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बेडो पाको बारामासा... पर झूमे दर्शक

Sat, 18 Jan 2025 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले में गढ़वाली गायिका प्रियंका महर ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के चाका-क्वीली में आयोजित कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले में गढ़वाली लोक गायिका प्रियंका महर ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। दर्शकों से खचाखच भरे पांडाल में बैठे लोग उनकी प्रस्तुति पर जमकर झूमे। लोगों ने मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का देर शाम तक खूब लुत्फ उठाया।
शनिवार को ब्लॉक प्रशासक व मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के थौल मेलों का आयोजन होता रहना चाहिए। इससे सांस्कृतिक विरासत अक्षुण रहती है। उन्होंने कहा कि अगली बार मेले को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में उमड़ी भीड़ बता रही है कि लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए कितने सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उसके बाद लोक गायिका प्रियंका महर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। प्रियंका बेडो पाको बारामासा, ढोल बाजे और चैता की चैत्वाली सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम तय समय से काफी देर तक चलता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में इतनी ज्यादा भीड़ जुटी कि पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार विनोद तिवारी, गिरीश बंठवाण, मकान सिंह चौहान, डीपी उनियाल, मुनेंद्र उनियाल, जीतराम उनियाल, जगत सिंह असवाल, शूरवीर सिंह गुसाईं, दिनेश उनियाल, विनोद विजल्वाण, ओम प्रकाश रुडोला और राजेश्वरी असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें