फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ज्ञानसू के पैदल मार्गों पर स्वच्छता संदेशों के नीचे सड़ रहा है कचरा

Sat, 30 May 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 10 और 11 के लोगों का गंदगी से जीना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष का निवासी भी इसी जगह, फिर भी नहीं हो रही समस्या हल
उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के तहत ज्ञानसू बस्ती के वार्ड संख्या 10 और 11 में सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत नगर पालिका के दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। लाइव पड़ताल के दौरान क्षेत्र में पैदल मार्गों के किनारे झाड़ियों के बीच बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा पड़ा मिला जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पड़ताल में सामने आया कि एक ओर पैदल मार्गों की रेलिंग पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और साफ-सुथरा बनाने के संदेश लिखे गए हैं वहीं दूसरी ओर उन्हीं के नीचे कूड़े के ढेर लगे हैं। झाड़ियों में गीला और सूखा दोनों प्रकार का कचरा खुले में फेंका जा रहा है जिससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था और प्रभावी कूड़ा प्रबंधन के दावे करता रहा है लेकिन ज्ञानसू के वार्ड 10 और 11 की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह है कि इसी क्षेत्र में नगर पालिकाध्यक्ष का निवास भी है इसके बावजूद जगह-जगह फैला कूड़ा और गंदगी नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के संदेश तभी सार्थक साबित होंगे जब जमीन पर उनकी झलक भी दिखाई दे। ज्ञानसू के वार्ड 10 और 11 में फैली गंदगी साफ संकेत दे रही है कि यहां नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें