फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 29 को डिम्मर के लिए होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 29 को डिम् श्री बदरीनाथ भगवान की गाडू घड़ा (तेल कलश) अभिषेक यात्रा 29 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदबार से शुरू होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार गाडू घड़ा यात्रा में सीमित संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इस बार यात्रा नरेंद्रनगर से 29 अप्रैल को ही सीधे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगी।
विज्ञापन

29 अप्रैल सुबह 10 बजे राजदरबार में गणेश पूजन किया और धार्मिक अनुष्ठान के साथ गाडू घड़ा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। राज दरबार में टिहरी सांसद और महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरोएगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम ने बताया कि राजदबार में सबसे पहले वहां मौजूद भक्तगणों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद राजदरबार में पूर्जा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाएं मुंह पर पीले कपड़े बांधकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्री बदरीनाथ भगवान के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोएगी। पौराणिक पंरपराओं के साथ यात्रा का निर्वहन किया जाएगा। 29 अप्रैल शाम को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा सीधे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगी। 14 मई तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा जोशीमठ होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर पूजा-पाठ के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बताया तेल कलश यात्रा की जिम्मेदारी ज्योतिष डिमरी और अंकित डिमरी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें