टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ टी-10 क्रिकेट मैच के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : NEW TEHRI
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्लब ने 7 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में टॉस जीतकर सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी ने निर्धारित ओवरों में 97 रन बनाए। विपिन ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। आकाश और संदीप ने दो-दो जबकि रॉबिन ने एक विकेट लिया। फ्रेंड्स क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर दी। मैन ऑफ द मैच आकाश गुसाईं ने 4 छक्के और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाए। मुख्य अतिथि शिक्षक विक्रम कठैत ने विजेता टीम को 3100 रुपये ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम दिया। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष असद आलम, सचिव राजेश नेगी, मुशर्रफ अली, दौलत रावत, कैलाश रावत, आकाशदीप, अर्जुन, संजय बिष्ट, प्रवेश डबराल, विजय रावत, अंकुश, अमन, राहुल चौहान मौजूद रहे।