फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारज्यूला पट्टी के चार गांवों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सारज्यूला पट्टी के चार गांवों को जल्द ही सड़क की सुविधा मिलेगी। करीब ढाई करोड़ की लागत से ज्ञानसू-बुडोगी-पस्सी-ग्वाड़ चार किमी मोटर मार्ग बनकर तैयार हो गया है। सड़क बनने से बुड़ोगी गांव के अलावा बालमा, कोटी, ग्वाड़, पस्सी गांव में निवास दो हजार आबादी को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक डा. धन सिंह नेगी ने निर्माणाधीन ज्ञानसू-बुडोगी-पस्सी-ग्वाड़ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोनिवि चंबा के अधिकारियों को और ठेकेदारों को सड़क का अवशेष कार्य जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। कहा कि गत वर्ष मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। राज्य सेक्टर से चार किमी मोटर मार्ग तय समय पर बनकर तैयार हो गया है। कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सड़क बनाने की घोषणा की थी। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश चमोली व सुरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें