फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी फसल उगाने वालों को चार प्रतिशत पर ऋण

Fri, 29 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने सेवा टीएचडीसी के सहयोग से थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में कृषक जागरूकता मेला आयोजित किया।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय कंडी में आयोजित मेले में नीरज झा ने बताया कि नकदी फसल उगाने के लिए किसानों को बैंक से चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है, लेकिन जो काश्तकार समय पर ऋण नहीं चुकाएगा उससे सात प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि औजार पर भी 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। बागवानी बोर्ड के उप निदेशक केएन त्रिपाठी ने कहा कि जहां पानी की किल्लत हैं, वहां लोग रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बनाकर बरसाती पानी एकत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन


काश्तकार उम्मेद सिंह बिष्ट ने टीएचडीसी से पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई। काश्तकारों ने कहा कि वह खेती करने को तैयार हैं, लेकिन बंदर और सुअर उनकी फसलों को बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर टीएचडीसी के नोडल अधिकारी अमर दीप, डा. विनोद बिजल्वाण, महेंद्र राणा, नीरज झा, बीडीओ मान सिंह राणा, प्रमुख बबीता शाह, सुमन बिष्ट, अतर सिंह रावत, ध्यान सिंह रावत और निहाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें