फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में टिहरी जिले में चार और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले में चौबीस घंटों में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 447 तक पहुंच गई है। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया गया है। वहीं श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लाक की एक महिला संक्रमित मिली जिसे आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

टिहरी एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को चार नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें भिलंगना के तीन, और एक देवप्रयाग ब्लॉक का है। यह चारों दिल्ली से टिहरी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 108 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
वहीं ऋषिकेश में रह रहा पौड़ी जिले का एक व्यक्ति पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ 12 जुलाई को दिल्ली से अपने ससुराल कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए निकला था। इसी दिन मुनिकीरेती में सभी का सैंपल लिया गया। 12 को ही तीनों लोग ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक होटल में क्वारंटीन हो गए। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तहसीलदार कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि महिला को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है। वहीं 13 जुलाई को गुरुग्राम से श्रीनगर क्षेत्र में लौटी एक युवती को मेडिकल कॉलेज के कोविड संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि युवती अपनी दो सहेलियों के साथ टैक्सी बुक कर यहां पहुंची थी। जब से वह लौटी, तभी से उसे पेट और सरदर्द की शिकायत है। शुक्रवार सुबह वह मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने बताया कि उक्त युवती को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें