फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वाहन दुर्घटना में चार घायल

Fri, 20 Mar 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। थाना क्षेत्र के देवली लिंक रोड से आगराखाल की ओर जा रही एक कार कखिल गांव के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिससे कार सवार गिरीश प्रसाद (38) पुत्र भुवनेश्वर प्रसाद जोशी और रमेश प्रसाद (45) पुत्र बचन लाल जोशी दोनों निवासी देवली डांगर आगराखाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर 108 सेवा से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस उप निरीक्षक भगवती प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। दोनों अपने कार्य से कखील गांव जा रहे थे। गांव पहुंचने से 50 मीटर पहले ही कार खाई में गिर गई। दूसरी घटना यहां प्लास्डा चौकी के पास पॉलिटेक्नीक कॉलेज गेट पर हुई। वहां टेंपो ट्रेवलर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घायलों को 108 सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उप निरीक्षक सत्येंद्र नेगी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के टेंपो ट्रैवलर चालक अरुण शर्मा (46)पुत्र टेक चंद्र शर्मा निवासी एकता बिहार रामपुर उत्तर प्रदेश और कार चालक आशीष शर्मा (32) पुत्र जीवन शर्मा निवासी कैनाल रोड थाना रायपुर देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें