फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के अधिकारी तत्काल करें समस्याओं का निस्तारण : एडीएम

Fri, 20 Mar 2026 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के चौड़ीकरण किए जाने को लेकर काश्तकारों की अर्जित की गई भूमि की तहसील नैनबाग में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई संपन्न हुई। एडीएम ने एनएच बड़कोट के अधिकारियोें को तत्काल प्रभाव से काश्तकारों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि नैनबाग क्षेत्र के खरसोन क्यारी, घिल्डीचक, सुमन क्यारी, टटोर,खैराड, मरोड़,भूटगांव कुल 7 गांवों के काश्तकारों की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-यमुनोत्री के किलोमीटर 53 से किलोमीटर 59 तक अर्जित की गई थी। बताया कुल 8880 स्क्वायर मीटर भूमि सड़क के उपयोग में लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से अगली सुनवाई तक सभी समस्याएं निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर तहसीलदार विरम सिहं पंवार, निशांत कंबोज, भपेंद्र सिंह राणा, बलदेव सिंह तोमर, धनीलाल, नीलम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें