फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अखोड़ी से चार दिवसीय खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा शुरू

Wed, 02 Sep 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। ‎पर्वतीय लोक विकास समिति, भिलंगना क्षेत्र विकास समिति और इंद्रमणि बडोनी साहित्य एवं कला मंच घनसाली की ओर से आयोजित 42वीं ऐतिहासिक पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा अखोड़ी इंटर कॉलेज से शुरू हो गई।
विज्ञापन

अखोड़ी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने चार दिवसीय खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ किया। अतिथियों ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एडीएम नेगी ने कहा कि ‎हिमालय केवल उत्तराखंड की पहचान ही नहीं, बल्कि देश के जल, पर्यावरण और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार है।
हिमालय को बचाने के लिए जंगलों और जलस्रोतों का संरक्षण, प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण के लिए जनअभियान का रूप देना होगा। बताया गया कि ‎महायात्रा पांच सितंबर तक विभिन्न पड़ावों से होकर चलेगी। इस मौके पर कला मंच लोकेंद्र दत्त जोशी और विकास समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सेमवाल, तेजराम सेमवाल, वीर सिंह राणा, शिव सिंह रौथाण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें