फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस

Fri, 13 Dec 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नई टिहरी केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस के साथ-साथ दादा-दादी दिवस का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के दादा, दादी और नाना-नानी ने भाग लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। अभिभावकों ने विद्यालय के इस आयोजन की सराहना की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य प्रदीप थपलियाल ने अभिभावकों से बच्चों को संस्कार देने की अपील की। इस मौके पर अमिता किशोर, मनु, काव्या, मेहरबान सिंह रावत, मनीष कुमार, यशोदा देवी, गीता रावत, सविता जोशी, मयंक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें