घनसाली (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर धरने पर बैठे लोगों को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से शीघ्र घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
धरने पर बैठे संदीप आर्य, विक्रम घणात ने कहा कि पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर गत 28 दिनों से धरने चल रहा है। लेकिन उनकी पर शासन प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि मांगों की अनदेखी की जा रही है।
पूर्व मंत्री ने गंभीर चिंता जताते हुए धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया, कि वह घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। धरने पर बैठने वालों में शांति श्रीवाण, अजय कंसवाल, अनुज शाह, पुरुषोत्तम, वीर सिंह चौधरी, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।