फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पूर्व मंत्री धनाई ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Wed, 11 Feb 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरकोट और गुनोगी पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया था जिसमें मुख्य सुरकंडा रोपवे, सुरकंडा पेयजल, क्षेत्र के लिए पर्यटन योजनाएं शामिल है।
विज्ञापन

सुरकंडा रोपवे संचालित होने से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छा इजाफा हुआ है। पर्यटन योजना के तहत सौड़-कांणाताल क्षेत्र में होमस्टे योजना को स्वीकृत करवाकर सैकड़ों युवा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, देव सिंह पुंडीर, बलवीर पुंडीर, संजय रावत, कृष्णा मंमगाई, रामेश्वरी देवी, विनीत पुंडीर, सुमित रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें