आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में तहसील प्रशासन ने पूर्व विधायक भीम लाल आर्य सहित पांच लोगों नामजद नोटिस जारी किया है। पूर्व विधायक पर बुधवार चार जनवरी को आचार संहिता घोषित होने के बाद भी घनसाली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रखने का आरोप है। प्रदेश में चार जनवरी से आदर्श आचार संहिता घोषित की गई थी।
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की ओर से भी उस दिन घनसाली मुख्य बाजार स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था। आचार संहिता घोषित होने के बाद भी कार्यक्रम चलता रहा। तहसील प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, विकास सेमवाल, श्रीराम सेमवाल, देव सिंह बिष्ट और सुंदर सिंह रावत के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक सहित पांच लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।