फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जगदीशिला डोली के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

Thu, 21 May 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जयकारों और फूल-मालाओं से हुआ जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

नई टिहरी। विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के गजा और नई टिहरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में डोली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊं और जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी डोली के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे।
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि मैं जय सियाराम वाला हूं। गांवों को खुशहाल बनाना सरकारों की जिम्मेदारी है। कहा कि बंदर, सुअर और गुलदार की समस्या भी गांवों में लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि लोक संस्कृति और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले 27 वर्षों से विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष यात्रा 28 अप्रैल को हरिद्वार से शुरू हुई थी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों और गांवों का भ्रमण करते हुए यात्रा 24वें दिन नई टिहरी पहुंची। उन्होंने बताया कि 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर भिलंगना ब्लॉक के विशोन पर्वत पर यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कमल सिंह मेहर, भगवान चंद रमोला, राकेश लांबा, जीतराम भट्ट, जयवीर मियां, शांति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें