फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा करवाना भूला विवि

Mon, 15 Feb 2016 10:39 PM IST
चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की लापरवाही के कारण बीएड वर्ष 2014-15 के सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। एक साल से भी अधिक का समय गुजरने के बाद भी विवि छात्रों की परीक्षा कराने में नाकाम रहा है। समय पर परीक्षा नहीं होने के कारण परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षाओं को लेकर लेटलतीफी अब छात्रों के करियर पर भारी पड़ने लगी है। विवि से संबद्ध 28 बीएड कालेजों ने हर बार की तरह 2014-15 में भी प्रवेश प्रक्रिया के बाद परीक्षा फार्म और फीस तो ले ली, लेकिन डेढ़ साल बाद भी छात्रों के पेपर नहीं हो पाए। ऐसे में परीक्षा की तिथि को लेकर परीक्षार्थी विवि के चक्कर काटने को मजबूर है। विवि समय पर बीएड परीक्षाएं करा देता, तो अभी तक परीक्षाएं संपन्न होकर रिजल्ट भी घोषित हो जाता। परीक्षार्थी सुनीता देवी, रोशनी देवी का कहना है कि पेपर नहीं होने से प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

कुछ बीएड कालेजों ने एससी, एसटी की सीटों में जनरल के बच्चों का एडमिशन कर लिया था। ऐसे में विवि ने मामले को शासन से अवगत कराया है। अब शासन स्तर से निर्णय होने के बाद ही परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएस रावत, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें