फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वन आरक्षियों ने पदोन्नति की मांग को लेकर शुरू किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर सीजन शुरू होने से पहले वनकर्मियों के धरने से बढ़ी वन विभाग की टेंशन
विज्ञापन

नई टिहरी। वन आरक्षी संघ ने वन सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, 10 वर्षों की सेवा पर वन दरोगाओं की शत प्रतिशत पदोन्नति करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। फायर सीजन शुरू होने से पहले वनकर्मियों के हड़ताल पर जाने से विभाग की टेंशन बढ़ गई है।

टिहरी, नरेंद्रनगर और टिहरी डैम वन प्रभाग के वन वीट अधिकारी और वन आरक्षी संघ टिहरी शाखा के वन आरक्षी और वन वीट अधिकारियों ने पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों के निराकरण के लिए कार्यबहिष्कार कर डीएफओ कार्यालय में बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष विकास सेमवाल ने कहा कि वन आरक्षी संघ लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पहले दिन डीएफओ कार्यालय में धरने पर बैठने के बाद शुक्रवार से सभी 180 कार्मिक अपने-अपने प्रभागों में धरने पर बैठेंगे। धरना देने वालों में संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, विनोद डोभाल, अभिषेक कंडियाल, आजाद पंवार,अनीता सजवाण, किशोर सिंह, सुरेंद्र प्रताप, सचिन रौतेला, सुधीर कोठारी, अमिता पैन्यूली, प्रियंका रावत शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें