प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, भागीरथी वृत के वन संरक्षक धीरज पांडेय शनिवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हेंवल नदी और रौंसलीखाल में ईको टूरिज्म सर्किट का निरीक्षण किया। उन्होंने हेंवल नदी में मृदा और जल संरक्षण के कार्यों का मुआयना किया। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि हेंवल नदी का जलस्तर बढ़ाने के लिए रीचार्ज पिट और चेकडैम बनाए गए हैं। वन संरक्षक ने रौंसलीखाल पहुंचकर ईको टूरिज्म सर्किट के तहत बनाए जा रहे मड हाऊस (मिट्टी के घर), डाइनिंग हॉल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निरीक्षण किया।