फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली थाना पुलिस ने एक किलो 918 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। चरस की बाजार कीमत एक लाख 92 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वाहनों की चेकिंग के दौरान सिलयारा के समीप एक बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक से एक किलो 918 ग्राम चरस बरामद हुई। अवैध रूप से चरस की बिक्री करने के आरोप में बाइक सवार मेड़ गांव निवासी कुशाल सिंह को मौके से गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक यशवंत खत्री, कांस्टेबल अमित राठौर और मुकेश चमोली शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें