फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगेड़ दाब्या सड़क निर्माण की राह में वन अधिनियम बना बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगेड़ दाब्या के 150 परिवारों को सड़क के अभाव में तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण सड़क निर्माण करने की तीन साल से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर सिर्फ उन्हें कोरे आश्वासन ही मिल रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

चंबा विकास खंड के नगेड़ दाब्या गांव में 150 मुस्लिम परिवार निवासरत हैं, लेकिन ग्रामीणों का सड़क निर्माण का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। प्रधान रिजवाना बेग का कहना है कि तीन साल से वे सड़क निर्माण की मांग विभिन्न स्तर पर कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सड़क न होने के कारण वृद्ध, गर्भवती महिलाओं को सड़क से गांव तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई। परियोजना निदेशक भरत चंद्र भट्ट ने इस संबंध में लोनिवि चंबा के ईई से फोन पर वार्ता की। ईई एनएस खोलिया ने बताया कि वन अधिनियम के कारण नगेड़ दब्या सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। वन विभाग से अनुमति मिलने में तीन माह का और समय लगेगा। इस मौके पर राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, शाहनाज, मफीदन, आबिदा, हंसाना, सरीफन, जैनैद, रियाज, बिस्मीता, शम्मी, तबसुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें