फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फांसी से लटका मिला फूड इंस्पेक्टर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के भाटगांव में एक फूड इंस्पेक्टर का शव गांव से दूर जंगल में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि भिलंगना ब्लाक में भाट गांव निवासी विकासनगर में फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत आशीष सेमवाल (32) पुत्र भजराम तीन दिन पहले ही अकेला घर आया था। सुबह उसने मंदिर जाने की बात कही, लेकिन दोपहर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों से उसे फोन किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद था। उसकी खोजबीन की तो वह गांव से करीब डेढ़ किमी दूर जंगल में धोती के सहारे पेड़ पर लटका मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर उसके पास और घर में भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि उसके दो छोटे बच्चे और पत्नी देहरादून में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें