फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लोक गायकों ने दी देवी-देवताओं के गीतों की प्रस्तुति

Sun, 16 Nov 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
चंबा में हेंवलवाणी रेडियो के स्थापना दिवस पर सांस्कृति प्रस्तुति देते। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
हेंवलवाणी रेडियो के स्थापना दिवस पर प्रो़ रमोला को किया सम्मानित
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। कम्युनिटी रेडियो स्टेशन हेंवलवाणी के 24वें स्थापना दिवस पर एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर के प्रो़ आरसी रमोला को विज्ञान और शोध के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
हेंवलवाणी रेडियो की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, मोहन सिंह रावत, सुमन उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। लोक गायिका मंजू नौटियाल ने दैणा होई बदरी-केदार, दैणा होई राज राजेश्वरी मां, सूरतु मामा, गायक पदम गुसाईं ने दैणा होई खोली का गणेशा, विवेक नौटियाल ने लागी उच्च कैलाश दयौ की प्रस्तुति दी। हेंवलवाणी के निर्देशक राजेंद्र नेगी ने हेंवलवाणी रेडियो के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके बीज बचाओ के प्रणेता विजय जड़धारी, राजपाल जड़धारी, विहिप जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, सभासद अरविंद मखलोगा, सभासद गौरव फोंदणी, महेश पैन्यूली, दिनेश भंडारी, जसपाल नेगी, प्रवीन भंडारी, कल्पना पंवार, सोमवारी लाल सकलानी, रवि नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें