फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक धूम सिंह और बबली ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर ब्लाक के चाका में आयोजित कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मेले के समापन पर लोक गायक धूम सिंह रावत ने जै घंडियाल श्री घंडियाल, बेडू पाको बारामासा सहित कई गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायिका बबली सेमवाल ने नाचि गैना-नाचि गैना और फूल फुल्या आरू आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आज पुरानी संस्कृति ग्रामीणों के भरोसे ही जीवित है। उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मेले के समापन पर आमंत्रित किए गए समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल मौसम खराब होने के कारण मेले में नहीं पहुंच पाए। समाज कल्याण मंत्री ने दूरभाष पर क्वीली-पालकोट क्षेत्र के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मेला समिति के गिरीश बंठवाण, एसडीएम युक्ता मिश्र, तहसीलदार महावीर सिंह बसियाल, विनोद बिजल्वाण, अरविंद उनियाल, मकान सिंह, दिनेश उनियाल, राजेश सिंह और ईश्वरी प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें