आरएसएस के सेवा विभाग से प्रेरित और उत्तरांचल उत्थान परिषद के ओर से आयोजित युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन गांवों को आदर्श बनाने के लिए पांच सूत्र सुझाए गए। कहा कि सामाजिक शिक्षा, सामाजिक स्वास्थ्य, स्वालंबन, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता होने से गांव आदर्श बनाए जा सकते हैं।
नगर में आयोजित सम्मेलन का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख व मुख्य वक्ता पवन, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रघुवीर पंवार ने कहा कि पंचायतें विकास की रीड है। मुख्य वक्ता पवन ने कहा कि गांव को आदर्श बनाने को विकास कार्यों के साथ ही सामाजिक शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन और सामाजिक समरसता होनी जरूरी है, जब गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार होगा और सामाजिक भेदभाव नहीं होगा, तभी राष्ट्र को मजबूती मिल सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि पंचायतों को आदर्श बनाने के लिए स्वच्छता, जल संवर्द्धन, दिव्यांग, निरार्सित, महिलाओं के लिए काम करने की जरूरत है। उत्थान परिषद के जिला संयोजक हरीश बसलियाल ने परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया।
इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक राजपुष्प, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, रघुवीर सजवाण, मस्ता नेगी,परमवीर पंवार, पंकज बरवाण, डा. प्रमोद उनियाल, बलवंत रावत, जिला प्रचारक नीरज, प्रांत सेवा गाथा के संयोजक परितोष बंगवाल, संजीव भट्ट, सुधीर बहुगुणा, रजनीश, सनवीर बेलवाल, जयेंद्र सेमवाल, रमेश रतूड़ी, गोविंद रावत, राम लाल नौटियाल, उदय रावत, आंनद बिष्ट, विक्रम कठैत, रविंद सेमवाल, रामकुमार कठैत आदि मौजूद थे।