फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 20 साल बाद भी सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड़ी पांच बस्तियां

Wed, 20 May 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम मोहल्ला, केमसारी टिनशेड, के, एम ब्लॉक और ढुंगीधार बस्ती में नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन

बस्तियों का सीवरेज सिस्टम से जुड़ने का मामला फिर से लटका

नई टिहरी। सीवरेज सिस्टम से वंचित जिला मुख्यालय के मुस्लिम मोहल्ला के ए,बी, सी सेक्टर, केमसारी टिनशेड, के, एम ब्लॉक और ढुंगीधार बस्तियों का सीवरेज सिस्टम से जुड़ने का मामला फिर से लटका गया है। बस्तियों में रहने वाले लोगों को सीवरेज सिस्टम से जुड़ने में अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
बांध विस्थापित शहर नई टिहरी का अधिकांश हिस्सा सीवरेज सिस्टम से जुड़ा है लेकिन शहर की पांच बस्तियां 20 वर्ष बाद भी सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड़ पाई है। वर्ष 2005 में पुरानी टिहरी डूबने के बाद प्रशासन ने लोगों नई टिहरी शहर में बसाया। ये सभी बस्तियां निर्माणाधीन होने के कारण उस समय सीवरेज सिस्टम से जुड़ने से वंचित रह गई।
विज्ञापन

गत वर्ष सरकार ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के वित्तीय सहयोग से टिहरी झील की चारों ओर रिंग रोड़ परियोजना निर्माण के अलावा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 23 सौ करोड़ की धनराशि जारी की। परियोजना में नई टिहरी शहर में सीवरेज सिस्टम से वंचित बस्तियों को जोड़ना शामिल था। इसके लिए शहर में 10 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन बिछाई जानी थी। साथ ही भागीरथी पुरम में आधुनिक सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर (एसबीआर) टेक्नोलॉजी पर आधारित पांच एमएलडी क्षमता के सीवरेज टैंक का निर्माण किया जाना था।
एडीबी ने सीवरेज सिस्टम के निर्माण के लिए करीब 75 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया था। गत फरवरी माह में टेंडर भी आमंत्रित किए जाने थे। लेकिन ऐन वक्त पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की बैठक में इस प्रस्ताव को टाल दिया गया।
विज्ञापन




रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय में सीवरेज सिस्टम से छूटी बस्तियों को जोड़ने जाने का प्रस्ताव था। इसके लिए शासन स्तर पर पूर्व के माह में टेंडर कॉल भी किए गए थे। फिलहाल शासन स्तर से इस पर रोक लगा दी गई है।

विनोद रमोला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें