फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी नहीं मिले लापता लोग

Thu, 14 May 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स से लापता हुए तीन लोगों का बृहस्पतिवार पांचवें दिन भी पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रेस्क्यू चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।

10 मई को चमियाला से घनसाली आ रही एक मैक्स गैस गोदाम के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर भिलंगना नदी में समा गई थी।

वाहन में सवार तीन लोग उसी दिन से लापता चल रहे हैं, जिनको ढूंढने के लिए पुलिस और प्रभावित परिवार के सदस्य रेस्क्यू चला रहे हैं।

इसके बावजूद हर बार पुलिस के हाथ निराशा ही लग रही है। थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें