जिले के पांच कोरोना संक्रमित लोगों ने रविवार को दम तोड़ दिया। चार संक्रमितों की मौत कोविड सेंटर नरेंद्रनगर अस्पताल में हुई, जबकि कंडीसौड़ छाम निवासी एक संक्रमित ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। नरेंद्रनगर कोविड सेंटर से पांच संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है।
सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि कोविड सेंटर से पांच लोग स्वस्थ होकर रविवार को घर लौटे है। 146 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि रायवाला निवासी धनपाल सिंह (40), टिपरी निवासी शाखा देवी (75), कस्तल गांव निवासी रथी देवी (74), पिलखी गैरी निवासी राम प्यारी (45) ने दम तोड़ दिया है। कोरोना संक्रमित कंडीसौड़ छाम निवासी दयाल सिंह राणा (55) की तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।