फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाड़ी व सेंदड़ा गांव के जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग धधकने से वन विभाग की परेशानी भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को धमाड़ी और सेंदड़ा गांव के जंगलों में अचानक आग भड़क गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू कर बुरांश की नर्सरी सहित जंगल बचाया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान रणबीर सिंह केमवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग लगने का पता चलते ही ग्रामीण आग बुझाने जंगल की तरफ दौड़ पड़े। पूर्व प्रधान ने बताया कि तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे जंगल में बनाई गई बुरांश की नर्सरी भी बच गई। वन विभाग के वन दरोगा ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ग्रामीण खेतों में सूखी झाड़ियां फूंकते हैं, जिससे कई बार यही आग जंगल में पहुंच जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की आग रोकने में विभाग का सहयोग करने की अपील की है। गांव के रणवीर सिंह केमवाल, रेखा देवी, पुष्पा देवी और अर्जुन सिंह ने कहा कि फायर सीजन के मौके पर वन विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है।
तलवाड़ी खालसा के जंगलों में भी लगी आग
थराली। तलवाड़ी खालसा के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। चीड़ के जंगल में फैली आग की चपेट में अब बांज और बुरांश के जंगल भी आ गए हैं। थराली क्षेत्र के चीड़ के अधिकतर जंगल पहले ही आग की भेंट चढ़ चुके हैं, लेकिन अब जंगलों की आग से स्थानीय पशुपालकों के सामने चारापत्ति की समस्या पैदा हो जाएगी। वहीं, बुधवार से चेपड़ों के मजखेत क्षेत्र में लगी आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। यहां पर चट्टान भाग पर से जल रहे पेड़ और बोल्डर थराली-देवाल सड़क पर गिर रहे हैं। रेंजर त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें