फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मोरी के नैटवाड़ में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 07 Apr 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड स्थित एक जीआईसी में तैनात एक अतिथि शिक्षिका संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिली। घटना मंगलवार सुबह की है। शिक्षिका के विद्यालय नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने मामला संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


शिक्षिका पिछले लगभग तीन वर्षों से जीआईसी में कार्यरत थी। मंगलवार सुबह जब शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंचीं तो अन्य शिक्षकों ने पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश की। कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों और शिक्षकों में शोक है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें