फोटो
लंबगांव (टिहरी)। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने और साजिश में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर पितृ विसर्जन पर उपवास किया गया। राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने सेम मुखेम पहुंचकर मंदिर परिसर में एक दिवसीय उपवास पर बैठे रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ पंवार के नेतृत्व में लोग सेम मुखेम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर अंकिता के परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। एक साल बाद भी अंकिता के परिजनों को न्याय नहीं मिलने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की। उपवास पर प्रधान नरेंद्र कैंतुरा, अनिल शाह, राजेश रावत, धनपाल कैंतुरा, मेघ सिंह, रमेश भंडारी, मनीष दास बैठे रहे। संवाद