नई टिहरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर भिलंगना ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कोट-बिशन में आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। यहां न्यूनीकरण व त्वरित राहत-बचाव कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि आपदा घटित होने पर रेस्क्यू कार्य सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। कार्यशाला का प्रधानाचार्य कमल नयन नौटियाल ने उद्घाटन किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिलेभर के स्कूलों में इस तरह के प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं। कहा कि पूर्व में घटित आपदाओं से सीख लेना और सभी को आपदाओं के प्रति सजग रहने जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को रेस्क्यू, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग से बचने के, बाढ़ से बचाव के तरीके की जानकारी दी गई। संवाद