पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर नगरक्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को हेलमेट की जानकारी दी। रविवार को डाइजर से पुलिस उपाधीक्षक हीरा सिंह रौथाण ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पुलिस ने बौराड़ी स्टेडियम तक रैली निकालकर सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि नौ से 15 जनवरी तक चले सुरक्षा सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इस मौके पर व्यापार मंडल मायाराम थपलियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम नेगी, पूर्व अध्यक्ष अंकित पंवार, अब्दुल अतिक, दीपक, प्रकाश पोखरियाल, मनोज सिंह, सुमेर, किरन, श्वेता आदि मौजूद थे।
उधर, नरेंद्रनगर पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के तहत 68 चालान कर 79 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।