फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी का रिजल्ट घोषित न करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से एलएलबी तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा का रिजल्ट घोषित न करने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरूणोदय सिंह नेगी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विवि के कुलपति को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सत्र 2019-22 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। ओएमआर सीट के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई थी। ताकि रिजल्ट जल्दी घोषित किया जाए, लेकिन परीक्षा संपन्न हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है विवि रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया। जबकि विवि की ऑफिसियल साइट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई है। तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण छात्र-छात्राएं पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जल्द ही रिजल्ट घोषित न करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें