फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गोल्डन जुबली वर्ष पर आयोजित की प्रदर्शनी

Sat, 16 May 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल के गोल्डन जुबली वर्ष पर विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एसडीएम कमलेश मेहता ने किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर वर्किंग माॅडल, चार्ट मॉडल, पाइथागोरस प्रमेय, ज्यामिति पर थ्री डी मॉडल, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा के प्राकृतिक स्रोत सहित कई नई खोज के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडीएम मेहता ने छात्र-छात्राओं द्वारा लागई गई मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सभी छात्रों ने बेहतर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रबंधक फादर टीजे जोश ने कहा कि कॉन्वेंट स्कूल के गोल्डन जुबली वर्ष पर इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम नितिका खंडेलवाल, हंशराज बिष्ट, वीपी सेमवाल, शशिभूषण भट्ट सहित कई अभिभावक प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिस्टर डिपाटो,सिस्टर लता, रोजमेरी, विक्रम सिंह कठैत, सुनैना, सुनील नेगी, गरिमा, ललिता पैन्यूली, संगीता, रिशिका, कमल बहुगुणा और चरणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें