फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाने वाले प्रत्याशी का होगा बहिष्कार

Sat, 11 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन जहां विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी रोकने के लिए खूब सख्ती बरत रहा है, वहीं प्रतापनगर विधानसभा में तीन गांव के मतदाताओं ने शराबखोरी रोकने के लिए अपनी निगरानी समिति बनाई है। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी शराब पिलाते हुए पाया गया, उसे वोट नहीं दिया जाएगा। यही नहीं गांव का कोई व्यक्ति शराब के नशे में मिलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का सहारा लेने वाले प्रत्याशी और समर्थकों को वोट से वंचित रहना पड़ सकता है। प्रतापनगर विधानसभा में उपली रमोली के मुखेम, पोखरी और सदड़गांव के ग्रामीणों ने गांव में किसी वोटर को शराब पिलाने पर उसका विरोध करने का निर्णय लिया है।

चुनाव में शराबखोरी का प्रचलन बढ़ते देख गांव की शराब बंदी समिति ने यह निर्णय लिया है, कि जो प्रत्याशी गांव में किसी को भी शराब का प्रलोभन देता है, तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। यहीं पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। समिति के अध्यक्ष वरुणपाल ने बताया कि क्षेत्र में सेम मुखेम नागराजा मंदिर धार्मिक आस्था का बड़ा प्रतीक है।
विज्ञापन


जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे तीनों गांवों में तीन साल पहले शराब बंदी समिति का गठन किया गया था। बावजूद कुछ लोगों के शराब पीकर गांव में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन उनके भविष्य में शराब से तौबा करने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।

इस बार चुनाव को देखते हुए समिति किसी प्रत्याशी की ओर से शराब पिलाने पर उसे वोट नहीं दिया जाएगा। तीनों गांव में 2022 मतदाता हैं। पूर्व प्रधान विजय पोखरियाल, वीरेंद्र भंडारी और बबली लाल ने प्रत्याशियों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें