फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में घोषित होगी परीक्षा तिथि

Thu, 21 Apr 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम मई प्रथम सप्ताह में तय होगा। 29 अप्रैल को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक विवि प्रशासन ने स्थगित कर दी है। परीक्षा समिति की बैठक की नई तिथि दो-तीन दिन बाद घोषित की जाएगी। विवि प्रशासन ने इस सत्र की प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने के लिए अब तक 25 मई से 30 जून की तिथि प्रस्तावित की है, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर परीक्षा समिति की बैठक में ही लगेगी।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि से स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए इस वर्ष 88 हजार 714 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया है। विवि प्रशासन ने परीक्षा आयोजित करने के लिए पहले 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे। हरिद्वार, रुड़की और देहरादून के कुछ कॉलेजों ने अपने यहां परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद विवि फिर से नए परीक्षा केंद्रों की तलाशी में जुट गया है। परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए विवि ने पहले परीक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के लिए 29 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन नए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुए बिना ही परीक्षा समिति की बैठक आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। समस्या को देखते हुए विवि प्रशासन ने मई प्रथम सप्ताह में परीक्षा समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

परीक्षा समिति की बैठक के लिए विवि की ओर से पांच मई की तिथि प्रस्तावित की गई है। दो-तीन दिन के अंतर्गत तिथि घोषित कर दी जाएगी। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत का कहना है कि इस वर्ष परीक्षा फार्म ऑन लाइन भरे गए हैं। इसलिए प्रवेश पत्रों के वितरण में कोई दिक्कतें नहीं आएगी। अभ्यर्थी नेट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। 25 मई से 30 जून की तिथि परीक्षा के लिए प्रस्तावित की गई है, लेकिन परीक्षा समिति ही इस बारे में अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें