फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पूर्व सैनिकों को वीर परिवार सहायता योजना की दी जानकारी

Fri, 23 Jan 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा( टिहरी)। वीर परिवार सहायता योजना के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चंबा पालिका सभागार में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुना और उन्हें योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव व सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने पूर्व सैनिकों को योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, प्रक्रिया, क्रियान्वयन के बारे में बताया। इसके तहत सेवारत रक्षा कर्मी, पूर्व सैनिकों को निशुल्क कानूनी सेवा मिलती है। इसके अलावा संपत्ति विवाद, पारिवारिक मामले, भरण-पोषण, बच्चे की अभिरक्षा, वैवाहिक मुद्दे, उपभोक्ता मामले, वित्तीय धोखाधड़ी सुरक्षा, उत्तराधिकार मामले, कल्याण योजनाएं, दिव्यांग प्रमाण पत्र योजनाएं में शामिल हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय रावत, अधिशासी अधिकारी प्रशांत चौधरी, शंकर कोठारी, कुंवर सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें