लंबगांव (टिहरी)। फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय नौघर में चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए मेरा वोट ही मेरा भविष्य विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार ने गोष्ठी की शुरुआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सशक्त लोकतंत्र के लिए देश के हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह राणा ने कहा कि मतदान करना हर मतदाता का मौलिक अधिकार है। गोष्ठी में डॉ. एसके पांडे, डॉ. विजय राणा, रविंद्र लाल शाह, प्रियंका डिमरी, मयनी चौधरी, अनुकृति बडोला, विकास, भागवत, प्रवेश, नेहा, आयशा और राधा आदि मौजूद थे। संवाद