फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गंभीर मामला आने पर रेगुलर पुलिस को करें हस्तांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व की समीक्षा करते हुए राजस्व वाद, राजस्व पुलिस, पूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन, दैवी आपदा, वसूली, मजिस्ट्रियल जांच, मुख्य देयक, विविध देयक को लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व पुलिस में कोई भी गंभीर मामला आने पर तत्काल रेगुलर पुलिस को हस्तांतरण किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित ने बैठक लेते हुए आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को अवैध शराब को पकड़ने के लिए बॉर्डर पर छापामारी करने, वाहन चेकिंग में तेजी लाने, सहायक परिवहन अधिकारी चक्रमणी मिश्रा को सुरक्षित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप्स लगाने, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग रोकने, एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदारों को राशन दुकानों में चावल, दाल की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन अधिकारी को दर्ज केसों को गंभीरता से लेकर पैरवी करने को कहा। उन्होंने पटवारी चौकियों के प्रस्ताव भेजने, वसूली के प्रकरणों में प्रगति लाने, रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्र, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, प्रतापनगर प्रेमलाल, देवप्रयाग सोनिया पंत, टिहरी अपूर्वा सिंह, डीएसओ अरूण वर्मा, सीओ एसपी बलूनी, ईई आरडब्ल्यूडी मिनल गुलाटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें