फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ ने जब्त किया दुग्ध सहकारी संघ का टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटे में चल रहे दुग्ध सहकारी संघ (आंचल डेरी) के सामने एक और नई चुनौती खड़ी हो गई है। बमुश्किल उपभोक्ताओं तक दूध पहुंचा रहे संघ का दूध सप्लाई टैंकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने जब्त कर लिया है। संघ ने अपने कर्मचारियों का पीएफ अंशदान जमा नहीं कराया है, जिस पर ईपीएफओ ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दुग्ध सहकारी संघ लंबे समय से घाटे में चल रहा है। कई कर्मचारियों के वीआरएस लेने के बाद किसी तरह बाहर से दूध मंगाकर डेरी का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर संघ करीब 300 लीटर का उपार्जन ही कर पा रहा है। बाकी 3000 हजार लीटर दूध देहरादून-हरिद्वार से मंगाकर सप्लाई दी जा रही है। बुधवार को देहरादून से पीएफओ की टीम यहां पहुंची। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ नई टिहरी को कई बार पत्र भेजकर कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान की बकाया राशि 32 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया, लेकिन संघ ने धनराशि जमा नहीं कराई। इस पर रिकवरी अधिकारी रवि किशोर के निर्देश पर संघ के विरुद्ध चल संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई, जिसमें संघ का दुग्ध सप्लाई टैंकर जब्त किया गया। साथ ही जेनरेटर सील किया गया और संघ के सभी बैंक खाते अटैच किए गए। उन्होंने कहा कि पैसा जमा नहीं कराने पर टैंकर और जेनरेटर की निलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीम में प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार और खुशी प्रकाश आदि शामिल थे। दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा वैलवाल ने कहा कि फिलहाल छोटी मिल्क वैन से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें