नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे ने आदेश कक्ष में चंबा सर्किल के चार पुलिस थानों में लंबित विवेचनाओं और शिकायतों की समीक्षा की। थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, और सीएम हेल्पलाइन की जांचों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमानती और गैर जमानती वारंटों को भी समय से तामील कराना सुनिश्चित करें।
आदेश कक्ष में कोतवाली चंबा, कैंपटी, थाना छाम और थत्यूड़ थाने में लंबित विवेचनाओं, अधूरे प्रकरण, पुनर्विवेचनाओं, राजस्व संबंधी मामलों, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सीएम हेल्प लाइन की जांच त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने को कहा गया। एसएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं और शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न करें। विवेचनाओं की गुणवत्ता, साक्ष्यों के संकलन और पीड़ित/ शिकायतकर्ता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। बैठक में एएसपी दीपक सिंह, सीओ चंबा महेश लखेड़ा और प्रवींद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद