फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी विधायक को इंजीनियर संघ ने सौंपा मांगपत्र

Mon, 06 Apr 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर 15वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक किशोर उपाध्याय को आंदोलनरत इंजीनियरों ने मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


लोनिवि के निरीक्षण भवन में राजवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शासन-प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। रोहित सिंह पंवार ने कहा कि इंजीनियर्स की न्यायोचित मांगें लंबे से लंबित हैं। मांगों पर सुनवाई न होने के कारण आवश्यक सेवाओं से जुड़े इंजीनियर को भी आंदोलन में उतरना पड़ा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो तीसरे चरण में अधिशासी अभियंता भी हड़ताल में शामिल होंगे।
इस मौके पर सतीश भट्ट राजेंद्र सोढी, त्रयंबक गैरोला, आशीष मित्तल, अंकित सैनी, स्वाति चौहान, नीतू चौहान, आरती तोपवाल, सोनम राणा, मोहित रावत, विनय कुमार, शशांक बधानी, गोपाल सैनी, विनीत सैनी, रोहित पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें