फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा एएनएम-नर्स की सेवा समाप्त

Mon, 17 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में संविदा पर तैनात एएनएम और नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी है। वहीं बिना अवकाश के नदारद चल रहे डॉक्टर के निलंबन के लिए संस्तुति सहित पत्र स्वास्थ्य महानिदेशक और डीएम को भेज दिया है। वैकल्पिक व्यवस्था पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में एक महिला डॉक्टर और नर्स को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


रैका पट्टी के पडिया गांव निवासी राजेश सिंह की गर्भवती पत्नी उमा (29) को परिजन 15 अप्रैल को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव ले गए थे। अस्पताल में ताला लटके होने के कारण महिला ने अस्पताल के बाहर नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद ही नवजात बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की जांच की मांग पर बीते दिन डिप्टी
सीएमओ डा. अजय कुमार जांच के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव पहुंचे।

जांच में डिप्टी सीएमओ ने पाया कि डा. बी अंजना दो अप्रैल से बिना अवकाश स्वीकृति के नदारद चल रही हैं। एएनएम भी 11 अप्रैल से बिना बताए गायब है। नर्स 15 अप्रैल को एक दिन की अवकाश पर थी। सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संविदा पर तैनात नर्स और एएनएम की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में एक महिला डॉक्टर और नर्स को वहां भेजा जा रहा है। दोनों लोग बुधवार तक लंबगांव अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें