नई टिहरी में काली पट्टी बांध कर विरोध जताते उत्तरांचल मिनिस्ट्रीय कर्मचारी।
- फोटो : NEW TEHRI
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े कार्मिकों का 21 सूत्री मांगों को लेकर बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहा। कहा कि पहले चरण में 20 से 31 मार्च तक सांकेतिक विरोध जताया, लेकिन अब जल्द ही मांगों का पूरा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया।
बुधवार को भी कर्मचारियों ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, महामंत्री राजीव नेगी के नेतृत्व में एसीपी की व्यवस्था पूर्व की भांति रखने, पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। कहा कि द्वितीय चरण के आंदोलन में पांच अप्रैल से कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर के बाद दो-दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। बताया कि आठ अप्रैल तक सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्ण सिंह राणा, किशन सिंह, सतवीर पुंडीर, देवचंद नौटियाल, बलवीर नेगी, अरविंद चमोली, गिरीश उनियाल, राजीव रावत आदि मौजूद थे। संवाद