फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर से पहुंचे कार्मिकों ने 18 सूत्री मांगों पर जल्द कार्यवाही करने की मांग उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 18 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकार का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो आंदोलन के तृतीय चरण में 21 फरवरी को देहरादून में धरना दिया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े जिलेभर के कर्मचारी शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और धरने पर बैठे। धरना स्थल पर हुई सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा और जिला मंत्री जयवीर सिंह रांगड़ ने कहा कि वे लंबे समय से एनपीएस के स्थान पर अन्य राज्य पंजाब और राजस्थान की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सेवाकाल में तीन पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा के बाद एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, वाहन भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ देने, सभी वर्दी धारियों को पुलिस कर्मियों की तरह सुविधाएं देने, राज्य कर्मियों को भी केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता देने और आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की सेवा बरकरार रखने आदि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी सरकार मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका तिवाड़ी, डीपी सेमल्टी, सत्येंद्र सिंह चौहान, शक्ति भट्ट, अनूप सिंह नेगी, सावित्री देवी, भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, अजयपाल पंवार, विनय बहुगुणा, पंकज उनियाल और रामेश्वरी नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें