फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कर्मियों ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर समाज कल्याण कार्यालय में गेट मीटिंग कर जनजागरण किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि 21 सूत्री मांंग पत्र के कुछ बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की गई थी। लेकिन उन मांगों का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी बनी हुई है। गुस्साए कर्मियों ने कहा कि जब तक शासनदेश जारी नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, सचिव पूरण सिंह राणा, राजीव नेगी, जीतमणि भट्ट, मनमोहन पडियार, राजेश चौहान, पृथा सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह नकोटी, सुशीला भट्ट, रजनी डबराल, नीमा नेगी, ज्योति भारती, प्रियंका, चंद्रवीर कठैत और सुशील फोंदणी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें