फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को धमकाने कर्मचारी संगठन मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। दोषी लोगों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते दिनों से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य खुलेआम सीईओ एसपी सेमवाल को जान से मारने धमकी दे रहा है और अपशब्द का प्रयोग कर रहा है। सीईओ की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस प्रशासन मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले चंबा ब्लॉक में कार्यरत वीडीओ देवी प्रसाद चमोली को भी सांसद निधि का अनावश्यक भुगतान न करने पर ज्येष्ठ प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने खुली धमकी दी है। जिला अस्पताल बौराड़ी में भी एक डॉक्टर के साथ अभद्रता की गई। ऐसे में कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रकरणों में आरोपी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न करने पर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री लक्ष्मण रावत, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएस राणा, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सचिव राजीव नेगी, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष जगत लाल डोगरा, वन बीट कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजयपाल पंवार, ग्राम विकास अधिकारी संगठन के मंत्री अमन बिष्ट, इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष निर्मल नेगी, खाद्य आपूर्ति महासंघ के अध्यक्ष सुनील बडोनी, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष प्रमोद नेगी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें