फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएम में निशुल्क मिलेगा रोजगारपरक कोर्स का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नई टिहरी के एचएम का निरीक्षण करते आईएचएम देहरादून के अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से संचालित एचएसआरटी (हुनर से रोजगार तक) शॉर्ट टर्म कोर्स जिला मुख्यालय के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशियन संस्थान (एचएम) नई टिहरी में निशुल्क शुरू होगा। साथ ही प्रतिमाह दो हजार रुपये स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। देहरादून से आई टीम ने शनिवार को संस्थान का निरीक्षण किया और इसे मानकों के अनुरूप पाया।
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने टिहरी जिले के गरीब छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी को एचएसआरटी योजना शुरू करने के लिए पैरवी के निर्देश दिए थे। शनिवार को आईएचएम गढ़ी कैंट के प्रो. जगदीप खन्ना के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने एचएम कॉलेज नई टिहरी का निरीक्षण किया। संस्थान में बेहतर लैब, किचन, लाइब्रेरी उपलब्ध है। संस्थान के निदेशक ने इसे मानकों के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि किचन और सर्विस के क्षेत्र में जरूरतमंद छात्रों को तीन और छह माह का स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। छात्रों को निशुल्क ड्रेस, खाना सहित दो हजार रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। डीएम की अनुमति मिलते ही प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के स्वरोजगार की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें