अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विचार गोष्ठी में संगठन को और मजबूत बनाकर युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर राष्ट्र उत्थान करने पर जोर दिया गया।
घनसाली में आयोजित गोष्ठी में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री काजल थापा ने संगठन की कार्य पद्धति, आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी। चुनाव अधिकारी अंजलि चौहान ने कॉलेज, नगर की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन करवाया, जिसमें संजय बर्तवाल नगर अध्यक्ष, महादेव भंडारी, नितिन जैसवाल, रविंद्र पंथरियाल, विक्रम कृतवान उपाध्यक्ष, कोमल मंत्री, आलोक नेगी, पायल रावत, दीपिका पैन्यूली, कोमल राणा सह मंत्री, प्रदीप प्रभाकर एसएफडी प्रमुख, सोनिया सेमवाल नगर मीडिया प्रमुख, आदेश कुमार सह मीडिया प्रमुख, कविता, मंजू, रुकमा, पूनम आदि सदस्य चुने गए, जबकि शीतल पंवार अध्यक्ष, सुमित गवानी, अनीश बर्तवाल, अंजली शाह उपाध्यक्ष, नीरज मंत्री, जयश्री, साक्षी, अंजलि पंवार सह मंत्री, अनीता मेगवाल मीडिया प्रमुख, मोनिका, साक्षी सह मीडिया, ईशा रावत सांस्कृतिक प्रमुख, अंजलि, कोमल सह सांस्कृतिक प्रमुख, उषा कोहली क्रीड़ा प्रमुख, यशवंत मोनियाल विज्ञान संकाय प्रमुख, अरविंद कला संकाय प्रमुख और गौरव परोपकारी कला संकाय सह प्रमुख चुने गए।