फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटेशन व्यवस्था खत्म कर स्थाई डॉक्टरों की करें तैनाती : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त सीएमओ डा. संजय जैन ने बुधवार को जिला अस्पताल बौराड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और डॉक्टरों का रोटेशन खत्म कर स्थाई व्यवस्था पर तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि हिमालयन अस्पताल सप्ताहभर के रोटेशन व्यवस्था पर यहां डॉक्टर भेजता है। प्रत्येक सप्ताह डॉक्टर बदले जाने से अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है, जिस पर सीएमओ ने सीएमएस डा. अमित राय और अस्पताल के प्रबंधक को डॉक्टरों का रोटेशन व्यवस्था खत्म कर स्थायी तैनाती करने को कहा। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा। जुलाई प्रथम सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें